मंगलवार, 2 अप्रैल 2024

आई दिवाली नाचो गाओ [Revisiting Childhood 👶 ]


 

आई दिवाली नाचो गाओ

खुशी-खुशी से दीए जलाओ

बम पटाखे खूब चलाओ  

रौशनी से घर नहलाओ

आई दिवाली नाचो गाओ।

 

धूप जलाओ दीप जलाओ

लक्ष्मी गणेश की आरती गाओ

शुभ लाभ का मंगल गाओ  

आओ आओ दीए जलाओ।

 

खीर खाओ पूरी खाओ

सबके लिए मिठाई लाओ

आज सबको गले लगाओ

मिलजुल कर या पर्व मानोओ।

आओ आओ दीए जलाओ ।

 

(02.10.2000 पुरानी गली @ पंडौल)

 

सोमवार, 1 अप्रैल 2024

आइसक्रीम वाला [Revisiting Childhood 👶 ]


आया आया आइसक्रीम वाला

साथ मे बक्सा लकड़ी वाला

उन आइसक्रीम के भेद हैं तीन

सारे एक से एक बेहतरीन

पहला आइस्क्रीम दही वाला

मीठा वाला खट्टा वाला

दूसरा आइटम काजू वाला

यह आइटम है बड़ा निराला

तीसरा आइसक्रीम भांग वाला

इसे खाकर सब होते मतवाला

क्या गाँव क्या शहर वाला

आया आया आइसक्रीम वाला

(20.10.2000 – पुरानी गली@पंडौल )

आया बंदर [Revisiting Childhood 👦 ]


देखो देखो आया बंदर
खुद को वो समझे सिकंदर
उछल कूद कर नाच दिखाता
घुस जाता वह घर के अंदर
देखो देखो आया बंदर।

देखो आया एक कलंदर
पकड़ लिया उसने वो बंदर
उसने उसको नाच सिखाया
शहरों मे उसे खूब नचाया
खेल दिखाता मचल मचल कर
ख़ूब डराता उछल उछल कर
देखो देखो आया बंदर


(15.10.2000 –
पुरानी गली)